शेयर मंथन में खोजें

एसजेवीएन का सोलर प्रोजेक्ट के लिए टाटा पावर सोलर सिस्टम्स के साथ करार

सरकारी कंपनी एसजेवीएन (SJVN) ने टाटा पावर सोलर सिस्टम्स के साथ करार किया है। राजस्थान के बीकानेर में 1000 मेगा वाट के सोलर सिस्टम्स लगाने के लिए करार किया है। इस प्रोजेक्ट की लागत 5500 करोड़ रुपए है। एसजेवीएन ने टाटा पावर के साथ ईपीसी (EPC) समझौता किया है।

जॉनसन एंड जॉनसन और मोमेंटा फार्मा ने नैटको और माइलन फार्मा पर मुकदमा दायर किया है

कंपपनी पर यह मुकदमा अमेरिका में दायर किया गया है। कंपनी पर पेटेंट उल्लंघन का आरोप है। आपको बता दें कि माइलन फार्मा कंपनी की मार्केटिंग पार्टनर है।

केपीआईटी टेक बोर्ड से SOMIT सॉल्यूशंस के अधिग्रहण को मंजूरी

केपीआईटी टेक के बोर्ड ने SOMIT सॉल्यूशंस के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। SOMIT सॉल्यूशंस का अधिग्रहण कंपनी के यूके (UK) सब्सिडियरी के जरिए होगा। शुरुआती अधिग्रहण में SOMIT सॉल्यूशंस के 65% हिस्से को खरीदा जाएगा। आने वाले 6 महीनों में कंपनी बाकी के हिस्से को खरीदेगी।

सीसीईए से हिंदुस्तान जिंक में 29.5% हिस्सा बिक्री को मंजूरी

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की हुई अहम बैठक में सरकार ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। सरकार हिंदुस्तान जिंक में 29.5% हिस्सा बेचेगी। सरकार को इस हिस्सा बिक्री से 38,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख