शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा को शुरुआती मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी उसके अमेरिकी सब्सिडियरी को मिली है। कंपनी को यह मंजूरी जेनरिक सोरियासिस फोम के लिए मिली है।

 

सितंबर तक सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के लिए मंगा सकती है बोली

सरकार सितंबर तक शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एससीआई यानी (SCI) की बिक्री के लिए बोली मंगाएगी। एससीआई में हिस्सा बिक्री से पहले कंपनी के नॉन कोर एसेट्स को डीमर्ज किया जाएगा जिसमें शिपिंग हाउस और ट्रेनिंग हाउस के अलावा दूसरे एसेट्स शामिल हैं। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक डीमर्जर की प्रक्रिया काफी समय लेने वाला है। एससीआई में हिस्सा बिक्री के लिए बोली मंगाने के लिए हम 3-4 महीने में तैयार हो जाएंगे।

2023 में मैक्रोटेक की 3800 करोड़ रुपए निवेश की योजना

 रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक की वित्त वर्ष 2023 में 3800 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी की रियल्टी प्रोजेक्ट्स पर 3800 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी यह रकम मौजूदा चल रहे प्रोजेक्ट्स के अलावा नए प्रोजेक्ट्स पर निवेश करेगी। मैक्रोटेक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक लोढ़ा ने बताया कि अगले साल मार्च तक कंपनी की 10,000 घरों की डिलिवरी का लक्ष्य है।

इंडियन बैंक के ग्राहकों को मिलेगी डिजिटल 'ई-ब्रोकिंग' सेवा

सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक इंडियन बैंक ने डिजिटल ब्रोकिंग, सॉल्यूशन से पर्दा उठाया है। इसका नाम 'ई-ब्रोकिंग' रखा गया है। बैंक ने यह सुविधा डिजिटाइजेशन मिशन के तहत शुरू किया है। इस सुविधा के तहत ग्राहकों को ऑनलाइन डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोलने की सुविधा दी गई है। कंपनी ने 'ई-ब्रोकिंग' की यह सुविधा एक रणनीतिक कदम के तहत उठाया है जिसके तहत ग्राहकों को सभी सुविधाएं डिजिटल तरीके से दी जाएगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख