शेयर मंथन में खोजें

फर्स्ट सोल्यूशंस और कैन फिन होम्स खरीदें, अपोलो टायर्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (12 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में फर्स्ट सोल्यूशंस (Firstsource Solutions) और कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के स्टॉक में खरीदारी करने, जबकि अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने फर्स्ट सोल्यूशंस के स्टॉक खरीदने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 102-103 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 107 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 101 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 103 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने अपोलो टायर्स के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सिफारिश की है। इन्हें 324-326 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 315 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 329 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 319 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने कैन फिन होम्स के शेयर में लॉन्ग पोजीशन लेने का परामर्श दिया है। इन्हें 542-547 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 568 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 538 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 550 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी