शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया, भारती एयरटेल और डिविस लैबोरेट्रीज खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (19 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोल इंडिया (Coal India), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और डिविस लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने कोल इंडिया के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है। इसे 215.50-214 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 224 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 211 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 217 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने भारती एयरटेल के स्टॉक खरीदने का सुझाव दिया है। इन्हें 773-768 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 789 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 759 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 777 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने डिविस लैबोरेट्रीज के शेयर भी खरीदने का परामर्श दिया है। इन्हें 3,362-3,345 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 3,440 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3,312 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,389 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 19 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख