शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और रिलायंस इंडस्ट्रीज खरीदें, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (15 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर खरीदने, जबकि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।  

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17810-17842 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17874/17925 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17773.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2368-2372 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 2398.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2354.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

आज एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 372.50-373.50 रुपये के दायरे में बेचने का परामर्श दिया गया है। इसके लिए 367.80 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 376.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी