शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एल ऐंड टी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा पावर, केनरा बैंक और जिंदल स्टील ऐंड पावर खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (06 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इसके साथ ही टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company), केनरा बैंक (Canara Bank) और जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel And Power) के स्टॉक में शुक्रवार (03 मार्च)  के भाव पर क्रमश: 14-14 और 30 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17630-17662 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17697/17747 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17593.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने लार्सन ऐंड टूब्रो के शेयर 2150-2154 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 2183.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2133.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2358-2363 रुपये के दायरे में खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसके लिए 2393.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2341.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

इनके अलावा आज टाटा पावर कंपनी के स्टॉक में शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदारी करने का सुझाव दिया गया है। इसे 206-209.20 रुपये के दायरे में खरीदना उचित रहेगा। इसके लिए 224.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 198.00 रुपये पर स्टॉप लास लगाना चाहिए।  

केनरा बैंक के स्टॉक में शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदारी करने की सलाह दी गयी है। इसे 293-299 रुपये के दायरे में खरीदना उचित रहेगा। इसके लिए 320.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 281.00 रुपये पर स्टॉप लास लगाना चाहिए।  

ब्रोकिंग कंपनी ने जिंदल स्टील ऐंड पावर के स्टॉक में भी शुक्रवार के भाव पर 30 दिन के नजरिये से खरीदारी करने की सिफारिश की है। इसे 580-591 रुपये के दायरे में खरीदना उचित रहेगा। इसके लिए 640.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 558.00 रुपये पर स्टॉप लास लगाना चाहिए।  

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी