शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो और गेल इंडिया बेचें, कंटेनर कॉर्पोरेशन खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (16 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और गेल इंडिया (GAIL (India)) का स्टॉक बेचने, जबकि कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बजाज ऑटो के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है। इन्हें 3,755-3,775 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 3,660 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3,815 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,730 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने गेल इंडिया के स्टॉक को 110.50-111.50 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 106 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 113 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 109 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 586-582 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 602 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 577 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 590 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख