शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और कोटक महिंद्रा बैंक खरीदें, ग्रासिम इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (27 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर खरीदने, जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 4420-4448 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 4570 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4370 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4464 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 1610-1620 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 1570 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1635 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1594 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 1675-1685 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 1720 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1662 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1692 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख