शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई लाइफ, मुथूट फाइनेंस और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (28 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company), मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का स्टॉक बेचने की सलाह दी है। इन्हें 1,104-1,111 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 1,070 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,127 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,099 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने मुथूट फाइनेंस के स्टॉक को 973-981 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 940 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 992 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 966 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 2,358-2,368 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 2,315 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,392 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,352 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख