शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और टाटा स्टील बेचें, बाटा इंडिया और जस्ट डायल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (12 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और टाटा स्टील (Tata Steel) का स्टॉक बेचने, जबकि बाटा इंडिया (Bata India) और जस्ट डायल (Just Dial) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। जस्ट डायल के स्टॉक में गुरुवार (11 मई) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18335-18368 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18301/18247 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18403 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने बाटा इंडिया के शेयर 1521-1524 रुपये के दायरे में 1543.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1512.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा टाटा स्टील के शेयर 108.40-108.80 रुपये के दायरे में 107.10 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने का परामर्श दिया है। इसके लिए 109.60 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

जस्ट डायल के स्टॉक 14 दिन के नजरिये से 11 मई के भाव पर 678-690 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की गयी है। इसके लिए 738.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 659.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख