शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक खरीदें, एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (08 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्र्रीज (Hindalco Industries Ltd) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज का स्टॉक 418-421 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 430 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 415 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 423 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1137-1145 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 1110 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1157 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1129 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक 928-936 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 958 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 920 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 940 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख