शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो बेचें, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (13 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एशियन पेंट्स (Asian Paints Ltd) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India Ltd) के स्‍टॉक में लाॅन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एशियन पेंट्स का स्टॉक 3406-3450 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 3270 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3500 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3407 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का स्टॉक 88-89 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 92 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 87 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 90 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बजाज ऑटो का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 4920-4950 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 4810 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4990 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4878 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख