शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक खरीदें, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (30 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd) और भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) का स्टॉक खरीदने, जबकि पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज अंबुजा सीमेंट्स का स्टॉक 435-438 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 449 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 432 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 441 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 566-571 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 585 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 563 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 575 रुपये था।

आज पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के स्टॉक को 272-274 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 266 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 277 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 270 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख