शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील और एसआरएफ खरीदें, मारुति सुजुकी इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (12 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel Ltd) और एसआरएफ  (SRF Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टॉक 766-771 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 791 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 761 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 777 रुपये था।

आज एसआरएफ के स्टॉक को 2216-2233 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2289 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2202 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2250 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने मारुति सुजुकी इंडिया का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 10490-10568 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 10251 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 10687 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 10412 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 अक्तूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी