शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, यूनाइटेड स्पिरिट्स, अंबुजा सीमेंट्स और बॉम्बे डाइंग खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (12 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits Ltd), अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd) और बॉम्बे डाइंग ऐंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (Bombay Dyeing and Mfg Co Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। बॉम्बे डाइंग ऐंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के स्टॉक में बुधवार (11 अक्तूबर) के भाव पर पोजीशन लेने की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19790-19822 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19856/19908 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19754 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज यूनाइटेड स्पिरिट्स के स्टॉक में 1047-1049 रुपये के दायरे में 1061.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 1042.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने अंबुजा सीमेंट्स का स्टॉक 444-445 रुपये के दायरे में 450.80 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसमें 440.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

बॉम्बे डाइंग ऐंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी  के स्टॉक में 151-154 रुपये के दायरे में 168.00 रुपये के लक्ष्य के साथ 14 दिन के नजरिये से पोजीशन ले सकते हैं। इसमें 146.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिये।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख