शेयर मंथन में खोजें

बजट 2026-27: सकल उधारी से बॉन्ड बाजार पर निकट अवधि दबाव - कोटक महिंद्रा एएमसी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रभाव पर दीपक अग्रवाल, सीआईओ-डेब्ट, कोटक महिंद्रा एएमसी ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि यह बजट वित्तीय अनुशासन पर जोर देता है।

अग्रवाल ने कहा, “वित्त-वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट वित्तीय अनुशासन को रेखांकित करता है, जो रूढ़िवादी राजस्व (revenue) अनुमानों और पूँजीगत व्यय (capex) पर निरंतर जोर पर आधारित है। यह दृष्टिकोण मुद्रास्फीति यानी महँगाई दर के जोखिमों को नियंत्रित करने में मदद करता है, साथ ही बाजार के दीर्घकालिक विश्वास को मजबूत करता है। राजकोषीय घाटे (fiscal deficit) का लक्ष्य जीडीपी के 4.3% पर और शुद्ध बाजार उधारी (net market borrowings) ₹11.70 लाख करोड़ पर रहना अपेक्षाओं के अनुरूप हैं।

हालाँकि, डेटेड सिक्योरिटीज के माध्यम से ₹17.20 लाख करोड़ रुपये का सकल उधारी कार्यक्रम (gross market borrowings) अनुमानों से अधिक है। यह निकट अवधि में बॉन्ड बाजार की भावना पर दबाव डाल सकता है। सकारात्मक पक्ष देखें तो सरकार ने कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को गहरा करने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत की है, जिसमें मार्केट-मेकिंग की योजनाएँ, कॉर्पोरेट बॉन्डों के लिए टोटल रिटर्न स्वैप (TRS) की शुरुआत और म्यूनिसिपल बॉन्डों के लिए प्रोत्साहन शामिल हैं। ये पहलें उत्साहजनक हैं, लेकिन इनका प्रभाव अंतिम नीतिगत ढाँचे और क्रियान्वयन की गति पर निर्भर करेगा।

इसके तत्काल प्रभावों पर विचार करें, तो सरकारी बॉन्डों के यील्ड बढ़ने की संभावना है, जिसमें 10-वर्षीय बेंचमार्क 6.65–6.75% के दायरे में चल सकता है। बाजार सहभागी अब मौद्रिक नीति समिति (MPC) से ब्याज दरों और तरलता स्थितियों पर आगे की दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा करेंगे।”

दीपक अग्रवाल की यह टिप्पणी बजट की घोषणाओं के बाद डेब्ट और कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजारों पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाती है, जिसमें वित्तीय स्थिरता और बाजार गतिशीलता दोनों पर ध्यान दिया गया है। (शेयर मंथन, 1 फरवरी 2026)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख