शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में मामूली नरमी दे रही Sensex Nifty में सुस्त कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (05 मई) को कारोबार सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 7.00 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और ये 0.03% की मामूली नरमी के साथ 24,532.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले शुक्रवार (02 मई) को भारतीय बाजार हरे निशान में खुले और मजबूती के साथ आगे बढ़ते नजर आये। दोनों सूचकांक लगभग 10.30 बजे के आसपास दिन के शिखर पर थे, मगर इसके बाद ये बिकवाली के दबाव में आकर फिसल गये और दिन के निम्न स्तर पर पहुँच गये। बाजार जल्द ही सँभले और हरे निशान में लौट आये, मगर पहले जैसी तेजी नहीं पा सके। इसके बावजूद ये हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 12.50 अंकों की तेजी आयी और ये 0.05% जोड़कर 24,346.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 259.75 अंक की उछाल के साथ 80,501.99 के स्तर पर पहुँच गया और 0.32% की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में आज अवकाश होने के कारण कारोबार नहीं हो रहा है। 

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (02 मई) को तेजी के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 99.55 अंकों की तेजी आयी और ये 1.16% की बढ़त के साथ 8,596.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 176.61 अंकों की शानदार उछाल के साथ 7,770.48 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 589.67 अंकों की वृद्धि के साथ 23,086.65 के स्तर पर आ गया, इसमें 2.55% की तेजी दर्ज की गयी। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (02 मई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 564.47 अंकों की तेजी आयी और यह 1.39% जोड़कर 41,317.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 1.51% या 266.99 अंक की बढ़त के साथ 17,977.73 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 82.53 अंक या 1.47% की वृद्धि के साथ 5,686.67 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 05 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"