शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया और डाबर खरीदें : आनंद राठी

Anand Rathi Securitiesआनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में हैवेल्स इंडिया (Havells India) और डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज सोमवार को अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में हैवेल्स इंडिया(291 रुपये) को 285 से 288 रुपये के बीच के भाव पर खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य 300 रुपये का है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस 280 रुपये बताया गया है। डाबर इंडिया(250 रुपये) को 245 से 247 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है और इस सौदे में 260 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। सौदे में घाटा काटने का स्तर 240 रुपये पर है।

ध्यान रखें कि यह सलाह मार्च फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख