शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, हिंदुस्तान जिंक और एचपीसीएल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirect

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार को अगस्त सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और एचपीसीएल (HPCL) खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में निफ्टी अगस्त फ्यूचर को 10070-10080 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 10130.00 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 10,050.00 बताया गया है।

साथ ही इसने हिंदुस्तान जिंक अगस्त फ्यूचर को 283.00-284.00 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 286.40/289.40 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 280.50 पर बताया गया है।

एचपीसीएल अगस्त फ्यूचर को 382.50-383.50 रुपये के बीच खरीदने के लिए कहा गया है। इसका लक्ष्य 386.40/389.80 रुपये होगा और सौदे में घाटा काटने का स्तर 379.60 रुपये रखें।

ध्यान रखें कि यह सलाह अगस्त फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख