शेयर मंथन में खोजें

साल के अंतिम सप्ताह में एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट खरीदें - आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirectआईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने दिसंबर एक्सपायरी के अंतिम हफ्ते के लिए अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट में खरीदारी की सलाह दी है।

एचसीएल टेक दिसंबर फ्यूचर को 960 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें
दिसंबर सीरीज में आईटी सूचकांक 6% से अधिक मजबूत हुआ है, जबकि लार्ज कैप शेयर भी मिडकैप के मजबूत रुझान के पीछे चल रहे हैं। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एचचीएल टेक के मूल्य में सुधार के रुझान के कारण इसमें 880-885 के स्तरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इससे पहले अक्टूबर सीरीज में बिकवाली सौदे बनने से यह 940 से गिर कर 840 रुपये तक गया था। अब यह 885 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर आ गया है, जहाँ से पहले बिकवाली शुरू हुई थी। लिहाजा इस स्तर के ऊपर एचसीएल टेक की स्थिरता से इसमें जवाबी खरीद (शॉर्ट कवरिंग) की संभावना है। दिसंबर एक्सपायरी से पहले 880-900 रुपये के स्तरों के शॉर्ट कॉल सौदे भी हो रहे है, जिससे दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इस शेयर का भाव वर्तमान स्तरों से ऊपर जाने की संभावना दिखती है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट की सलाह है कि इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 838 रुपये रखें।
अल्ट्राटेक सीमेंट दिसंबर फ्यूचर को 4,550 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें
निफ्टी 10,000 पर एक मजबूत समर्थन मिलने के बाद जवाबी खरीद (शॉर्ट कवरिंग) के सहारे ऊपर चढ़ रहा है। ऐसे में काफी गिर चुके क्षेत्रों के शेयरों में भी जवाबी खरीद का रुझान दिख रहा है। सीमेंट क्षेत्र को हाल में कई प्रतिकूल खबरों से झटका लगा, मगर अब इसमें भी जवाबी खरीद दिख रही है। इसीलिए आईसीआईसीआई ने सीमेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को 4,300-4,310 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसने घाटा काटने का स्तर 4,315 रुपये रखने के लिए कहा है। इसके वर्तमान खुले सौदे या ओआई (OI) पिछले तीन महीनों के औसत से 10% ज्यादा हैं और उनमें बिकवाली सौदों की ओर झुकाव ज्यादा है, क्योंकि ये सौदे तब बने थे जब यह शेयर 4,350 रुपये से 4,050 रुपये तक गिरा था। अब इसके मूल्य में वृद्धि शुरू होने के साथ ही बिकवाली सौदे कटने आरंभ हो गये हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट के लिए 4,100 रुपये के करीब एक मजबूत समर्थन स्तर भी है और पिछले 2 हफ्तों में मुनाफावसूली का चरण इसी स्तर के पास रुका है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख