शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, अल्ट्राटेक सीमेंट और मदरसन सूमी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirect

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और मदरसन सूमी (Motherson Sumi) में खरीदारी करने के लिए कहा है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी रिपोर्ट में निफ्टी सितंबर फ्यूचर को 11620-11640 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 11663.0/11690.0 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 10,598.00 बताया गया है।
साथ ही इसने अल्ट्राटेक सीमेंट सितंबर फ्यूचर को 4380.00-4390.0 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 4424.80/4464.00 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 4,344.80 रुपये पर बताया गया है।
मदरसन सूमी सितंबर फ्यूचर को 115.50-116.50 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 117.40/119.00 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह है, जबकि घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 114.60 रुपये पर बताया गया है।
ध्यान रखें कि यह सलाह सितंबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं

(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख