शेयर मंथन में खोजें

सीमेंट सेक्टर शेयरों पर शोमेश कुमार की सलाह? निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

पंकज चौधरी जानना चाहते हैं कि उन्हें सीमेंट सेक्टर के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सीमेंट सेक्टर की ग्रोथ इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट से गहराई से जुड़ी होती है। जब इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ता है, तो सीमेंट की मांग भी तेजी से बढ़ती है। मानसून के दौरान आमतौर पर सीमेंट की मांग कमजोर रहती है, क्योंकि निर्माण गतिविधियां धीमी हो जाती हैं। अब जब मानसून समाप्त हो चुका है और नवंबर से निर्माण कार्यों में तेजी आने की संभावना है, तो डिमांड में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। सीमेंट सेक्टर में फिलहाल लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर मौजूद हैं, खासकर उन स्टॉक्स में जिनके वैल्यूएशन कम हैं। लेकिन शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए अभी भी सतर्क रहने की ज़रूरत है। 


(शेयर मंथन, 05 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख