शेयर मंथन में खोजें

Nifty Prediction : लक्ष्य 28 हजार, जानें कब तक आयेगा भाव !

Expert Shomesh Kumar : मेरा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में निफ्टी 21500 के स्तर तक जा सकता है। अगर लोकसभा चुनाव से पहले मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार के फिर सत्ता में लौटने के आकलन से बाजार में उत्साह रैली आयी तो निफ्टी 25000 तक जा सकता है। चुनाव से पहले की रैली में ये स्तर आ सकते हैं।

Bank Nifty Prediction : 47500 के स्तर को जल्द पार कर सकता है निफ्टी बैंक

Expert Shomesh Kumar : बैंक निफ्टी में अब जो चाल आयी है, ये अंतत: इसे 60000 के स्तर तक लेकर जायेगी। सेंसेक्स के 1,00,000 का स्तर छूने के कयास लगाये जा रहे हैं और मेरा मानना है कि बैंक निफ्टी भी इसके आसपास ही रहेगा। इसमें पहला प्रतिरोध 50000 पर, इसके बाद 53000 और फिर 57000 पर आयेगा।

Nifty IT Stock's Latest News : निफ्टी आईटी स्टॉक्स में कैसी बनायें रणनीति?

Expert Shomesh Kumar : निफ्टी आईटी में अब सपोर्ट 32850 के स्तर आसपास आ जायेगा। इसमें अभी ऊपर की चाल बाकी है। लेकिन ये थोड़ अटक-अटक कर चलेगा। ये सूचकांक सितंबर वाले शिखर पर अटक सकता है, लेकिन जब तक ये ऊपर बताये स्तरों से नीचे नहीं जाता है तब तक इसमें सकारात्मकता बनी रहेगी।

Midcap and Small cap : निवेशकों को जान लेनी चाहिए यह जरूरी बात !

Expert Shomesh Kumar : मिडकैप 100 में एकदम से चाल नहीं आनी चाहिए, कुछ समय के ठहराव के बाद इसे आगे बढ़ना चाहिए। इस इंडेक्स में करेक्शन तभी आयेगा जब ये 44000 के नीचे 43900 के स्तर तक जायेगा। स्मॉलकैप 100 में 14200 का स्तर जब तक नहीं टूटेगा, तब तक इसमें भी कोई ठीक-ठाक करेक्शन नहीं आयेगा।

Sensex कब तक होगा लखटकिया, जानें क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ

Expert Shomesh Kumar : सेंसेक्स को 70000 का स्तर पार करने के बाद तुरंत ऊपर जाने से पहले थोड़ा ठहरना चाहिए। इसमें करेक्शन आना चाहिए, लेकिन ये नहीं कहा जा सकता है कि इसमें कब और कितना करेक्शन आयेगा। बाजार इस समय काफी उत्साहित है और इसके लिए पर्याप्त मौके भी आ रहे हैं, जिससे बाजार में रफ्तार बनी हुई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"