Tanla Platforms Ltd Share Latest News : औसत करने के लिए उचित है स्टॉक, अहम स्तरों को समझें
अनिल विशन, बीकानेर : मेरे पास टानला प्लैटफॉर्म्स के 25 शेयर 1100 रुपये के भाव पर हैं, एक साल का नजरिया है। क्या इसमें औसत किया जा सकता है?
अनिल विशन, बीकानेर : मेरे पास टानला प्लैटफॉर्म्स के 25 शेयर 1100 रुपये के भाव पर हैं, एक साल का नजरिया है। क्या इसमें औसत किया जा सकता है?
राजेश वर्मा : विसूवियस इंडिया और शैफ्लर इंडिया पर आपका नजरिया क्या है ?
Expert Shomesh Kumar : निफ्टी आईटी इंडेक्स 34400 के आसपास 62% रिट्रेसमेंट के स्तर तक जायेगा। लेकिन इस रैली में जो मौके बन रहे हैं, वे ट्रेडिंग के लिहाज से हैं। मौजूदा हालात में लार्ज कैप और मिड लार्ज कैप कंपनियों के स्टॉक पर नजर रख सकते हैं।
Expert Shomesh Kumar : डॉव जोंस में रैली अमेरिका में ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद की वजह से देखने को मिल रही है। मेरा अनुमान है कि ये इंडेक्स 37000 के आसपास अपने पिछले शिखर तक जायेगा और उसके बाद कुछ सुस्तायेगा। इसके बाद ये नये शिखर की खोज में आगे जायेगा।
Expert Shomesh Kumar : वैश्विक स्तर पर सोने के भाव 2100 डॉलर से 2175 डॉलर के आसपास तक जा सकते हैं। मेरा मानना है कि इन स्तरों पर पहुँचने के बाद सोना थोड़े समय के लिए आराम करेगा। इसके आराम की अवधि तीन महीने से तीन साल तक हो सकती है।