शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में नरमी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (02 मार्च) को भी नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 50 अंकों की नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.29% की गिरावट के साथ 17,469.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार के 8 दिन की गिरावट पर विराम, सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त पर बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। एक दिन की राहत के बाद अमेरिकी बाजारों में फिर गिरावट देखी गई। डाओ 230 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। डाओ जोंस ने इस साल की पूरी बढ़त गंवाई।

भारतीय बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, सिंगापुर निफ्टी में सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (01 मार्च) को भी सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 22.0 अंकों की नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.13% की गिरावट के साथ 17,377 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

लगातार आठवें दिन बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 326, निफ्टी 89 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच अमेरिकी बाजारों में हल्का उछाल देखने को मिला। डाओ 70 अंक चढ़ कर बंद हुआ, वहीं नैस्डेक में 0.6% की बढ़त देखी गई। दिन की ऊंचाई से डाओ में 300 अंकों की गिरावट रही।

भारतीय बाजार पर दिखेगा वैश्विक बाजारों का असर, सिंगापुर निफ्टी में तेजी के साथ सपाट कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (28 फरवरी) को सपाट कारोबार देखने को मिल सकता है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 3.5 अंकों की तेजी के साथ सपाट कारोबार दिखाई दे रहा है। यह 0.02% की बढ़त के साथ 17,491.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। भारतीय बाजार पर आज वैश्विक बाजारों का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख