शेयर मंथन में खोजें

साल 2020 में 2.5% की दर से बढ़ सकती है भारत की जीडीपीः मूडीज (Moody's)

रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए साल 2020 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान में फिर से कटौती कर दी है।

मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने आर्थिक गतिविधियों में कमी के मद्देनजर साल 2020 के लिए भारत के जीडीपी विकास के लिए अपने पहले के अनुमान 5.3% को घटा कर 2.5% कर दिया है।
यह पहला मौका नहीं है जब मूडीज ने साल 2020 के लिए भारत के जीडीपी विकास दर (GDP Growth Rate) के अनुमान को घटाया है। मूडीज ने पहले यह अनुमान 6.7% रखा था, बाद में इसने इसे घटा कर 6.6% कर दिया था। फिर फरवरी 2020 में मूडीज ने इसे 6.6% से घटा कर 5.4% कर दिया। इसके बाद मार्च के तीसरे हफ्ते में इसने इसे 5.4% से घटा कर 5.3% कर दिया था। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष