शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक के पहली तिमाही का नतीजा जारी, शुद्ध मुनाफा 33.7% बढ़ कर 1,070.99 करोड़ रुपये रहा

यस बैंक ने शनिवार को बताया कि जून 2026 में खत्म हुई तिमाही (Q1 FY27) के लिए उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.7% बढ़ कर 1,070.99 करोड़ रुपये हो गया।

स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल इसी तिमाही में 801 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) (कमाए गए और चुकाए गए ब्याज के बीच का अंतर) सालाना आधार पर 17.5% बढ़कर 2,786.46 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2,371 करोड़ रुपये था। यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पिछले साल की तिमाही के 2.5% से सुधरकर 2.7% हो गया। इसमें डिपॉजिट की कम लागत और PSL शॉर्टफॉल डिपॉजिट के बैलेंस में कमी से मदद मिली। 

इस तिमाही में एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ; ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेश्यो एक साल पहले के 1.6% से घटकर 1.3% हो गया, जबकि नेट NPA रेश्यो 0.3% से घटकर 0.2% पर आ गया। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.5% बढ़कर 1,704 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नॉन-इंटरेस्ट इनकम 2.6% बढ़कर 1,798 करोड़ रुपये हो गयी। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2026)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख