शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में IT शेयरों की जोरदार वापसी, छह महीने में सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन

भारतीय शेयर बाजार ने 16 अक्टूबर को सप्ताह का अंत बढ़त के साथ किया। आईटी कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से बाजार को मजबूती मिली।

शुक्रवार को सेंसेक्स 0.7% की बढ़त के साथ 74,729.27 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी करीब 0.7% चढ़कर 23,146.15 अंक पर पहुंच गया। पूरे सप्ताह सेंसेक्स में 3.1% और निफ्टी में 2.8% की तेजी दर्ज की गई। आईटी इंडेक्स में सप्ताह के दौरान 11.7% की बढ़त रही, जो लगभग 18 वर्षों में उसका सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन बताया गया। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और महंगाई बाजार के लिए आगे भी चुनौती बनी रह सकती हैं।

(शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2026)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष