शेयर मंथन में खोजें

बैंक निफ्टी ट्रेंड क्या है अभी? विशेषज्ञ से जानें बैंक निफ्टी की भविष्यवाणी

बैंक निफ्टी पिछले कुछ दिनों से सीमित दायरे में है। लगातार चार दिनों से जिस प्रकार की कैंडल्स बनी हैं, वे यह संकेत देती हैं कि इंडेक्स मजबूत आधार बनाने की कोशिश कर रहा है। बैंक निफ्टी ट्रेंड में आगे क्या होने वाला है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि तकनीकी रूप से देखें तो 200-दिन की मूविंग एवरेज (200DMA) बैंक निफ्टी के लिए बेहद अहम स्तर है, जो लगभग 53,000 अंकों के पास है। यही स्तर अभी बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है। पिछले दिनों जब तेज गिरावट आई थी, तब 21 अगस्त से बने "वाटरफॉल कैंडल्स" अभी भी निवेशकों के दिमाग में ताज़ा हैं। यही कारण है कि बाज़ार को लेकर थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है। 


(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख