शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का लाभ 25% बढ़ी, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का लाभ 25% बढ़ कर 620 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 495.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में बैंक की आय में 34% की वृद्धि हुयी है और यह 2,181 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान बैंक की अन्य आय 31% बढ़ कर 913 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक के कोर फ्री आमदनी भी 27% बढ़ कर 774 करोड़ रुपये हो गयी है। आखिरी तिमाही में ब्याज आय भी 37% बढ़ कर 1,268 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की ब्याज आय 925.1 करोड़ रुपये रही थी। बैंक का नेट एनपीए पिछले साल के 0.31% के मुकाबले बढ़ कर 0.36% हो गया है। सालाना आधार पर देखें तो बैंक का लाभ 27% बढ़ कर 2,286 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक की आय भी सालाना आधार पर 31% बढ़ कर 7,814 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान बैंक की ब्याज आय में 32% की वृद्धि हुयी है और इंडसइंड बैंक के शेयर गुरुवार 971.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 979.50 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.06 बजे कंपनी के शेयर 8.35 रुपये या 0.86% की बढ़त के साथ 979.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख