शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में अनुशासन और निरंतरता है जरूरी : शोमेश कुमार

अंकुर मोदी : क्या वास्तव में शेयर बाजार में पैसा बनता है? कितना सच कितना झूठ

Expert Shomesh Kumar : शेयर बाजार में काम करने के लिए अनुशासन और निरंतरता का होना बहुत जरूरी है। आप के अंदर ये दो चीजें हैं तो यहाँ आपको मुनाफा कमाने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन इसके लिए पहले आपको आधार बनाना होता है, क्योंकि ये लंबी प्रक्रिया है और पहले दिन से कुछ भी नहीं होता। मेरा मानना है कि शेयर बाजार का चक्र तीन से पाँच साल का होता है। आपने इतना समय अगर बाजार को समझने के लिए दे दिया तो मुमकिन है कि आपको अगले 10-15 साल और उससे ज्यादा समय तक का मुनाफा मिलता रहेगा।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी