शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या नाएका का शेयर अब दोगुना होगा या निवेशक फँस जाएँगे? जानें एक्सपर्ट की राय

प्रवीण राठी जानना चाहते हैं कि उन्हें नाएका के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि नायका (Nykaa) यानी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड, भारत के ब्यूटी और फैशन सेगमेंट की सबसे चर्चित कंपनियों में से एक है। लेकिन शेयर बाजार में इसका प्रदर्शन और मौजूदा वैल्यूएशन अब भी निवेशकों को असमंजस में डाल रहा है। जहाँ कंपनी की ब्रांड वैल्यू और सेल्स ग्रोथ सराहनीय है, वहीं इसका शेयर मूल्य निवेश के लिहाज से “बहुत महँगा” माना जा रहा है। दरअसल, नायका ने लिस्टिंग के बाद से कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हाल के तिमाहियों में कंपनी की सेल्स में करीब 25% की तिमाही वृद्धि देखने को मिली है, और प्रॉफिट में भी मामूली सुधार हुआ है। यका एक मजबूत ब्रांड है और लंबी अवधि में इसमें ग्रोथ की संभावनाएँ हैं। लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन पर यह स्टॉक अत्यधिक महँगा है। अल्पकालिक निवेशक के लिए इसमें जोखिम अधिक है।


(शेयर मंथन, 11 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख