Shoppers Stop Ltd Share Latest News : दो-तीन तिमाहियों के नतीजे देखने के बाद करें कोई फैसला
विनोद भाटिया : शॉपर्स स्टॉप पर जनवरी 2024 तक के लिए नजरिया कैसा है?
विनोद भाटिया : शॉपर्स स्टॉप पर जनवरी 2024 तक के लिए नजरिया कैसा है?
विनोद भाटिया, गांधीनगर : सुला वाइनयार्ड्स, ड्रीमफोक्स शॉपर्स स्टॉप पर जनवरी 2024 तक कैसा नजरिया है? मैं तीन-चार महीनों से इन स्टॉक्स को होल्ड कर रहा हूँ और मुनाफे में हूँ।
आशुतोष पाठक, गुड़गाँव : मैं सुजलॉन आरई का शेयर कब बेच सकता हूँ?
अमृत : लंबी अवधि के लिहाज से येस बैंक लेना चाहिए या नहीं?
जितेंद्र बिरजदार : मैंने सीडीएसएल का शेयर 1589 रुपये में खरीदा था। इसे रखे रहें या बेच दें?
योगेश सिंह : हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आपका नजरिया कैसा है? इसमें छोटी और लंबी अवधि का लक्ष्य बतायें।
अक्षय कुमार सामंत्रा : मैंने एलटीआईमाइंडट्री के 2 शेयर 5536 रुपये के भाव पर खरीदे थे। अब इनमें 650 रुपये का घाटा हो रहा है। मैं इसे एक साल या इससे अधिक समय के लिए होल्ड कर सकता हूँ। मुझे अब इसमें क्या करना चाहिए होल्ड करूँ और इंतजार करूँ या बेच कर निकल लूँ?
Expert Shomesh Kumar : ब्याज दरों के संदर्भ में वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता है। यूएस 5 ईयर ईल्ड 5% के ऊपर है और 10 ईयर भी 5% तक पहुँचने वाला है। इस अनुमान से भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली कुछ और समय तक चल सकती है।
Expert Shomesh Kumar : मेरे अनुमान से निफ्टी बैंक के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। अभी के लिए इसमें 42700 के स्तर पर सपोर्ट मानकर उछाल की उम्मीद कर सकते हैं।
विनय मिश्रा : पीएसयू बैंक इंडेक्स पर आपका नजरिया क्या है?
गोपाल अग्रवाल : मैंने 1995 में न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर के 100 शेयर 24 रुपये के भाव पर खरीदे थे। ये बोनस इश्यू के बाद अब 600 हो गये हैं। इसका भविष्य अभी कैसा लग रहा है? मैं इसे अभी और होल्ड कर सकता हूँ।
Expert Shomesh Kumar : ये स्टॉक एक स्तर पर आकर अटक गया है और 400 रुपये के स्तर से फिसल कर 200 रुपये पर आ गया है। ये कंपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल क्षेत्र की है, जो भविष्योन्मुखी है। लेकिन ये काफी महँगे भाव पर ट्रेड करता है।
हरि ओम, कानपुर : क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर क्या लंबी अवधि के लिए अच्छा रहेगा? कंपनी बुनियादी रूप से कैसी है?
सुशील आनंद : मैंने पैसालो डिजिटल के 200 शेयर 46 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें बने रहें या निकल जायें?
अमनप्रीत सिंह : मैंने रैडिको खेतान के 100 शेयर 750 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर आपका नजरिया क्या है?
मुनीष शर्मा : रत्तनइंडिया पावर के बारे में बताइये।