Indian Hotels Company Ltd Share Latest News : अगर दूसरी साइकिल आयी तो बहुत ऊपर जायेगा ये स्टॉक
कुंतल दवे : इंडियन होटल कंपनी लंबी अवधि में 800 रुपये तक जायेगी क्या?
कुंतल दवे : इंडियन होटल कंपनी लंबी अवधि में 800 रुपये तक जायेगी क्या?
गौरव : बंधन बैंक के बारे में आपकी क्या राय है? क्या यह इन भावों पर टिकेगा या और गिरेगा?
जितेश झा : मेरे पास आईआरएफसी के शेयर आईपीओ से हैं। इसे रखे रहें या बेच दें? बेचने का स्तर क्या होना चाहिए?
वरुण गुप्ता : मैंने एलआईसी का स्टॉक 625 रुपये पर खरीदा है। इस पर आपका नजरिया क्या है ?
गौरव सलूजा : मैंने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के 60 शेयर 4080 रुपये के औसत भाव पर लंबी अवधि के लिए लिये हैं। तीन साल बाद कैसा रिटर्न देगा और इस पर आपका क्या नजरिया है?
इरफान, दतिया : डीसीबी बैंक में 125 रुपये पर शेयर खरीदे हैं छह महीने से एक साल के लिए। इसे रखे रहें या निकल जायें?
माई लाइफ माई फैमिली : पदमजी पेपर पर आपका क्या नजरिया है?
राजेश गुप्ता : बीएसई पर आपका नजरिया क्या है?
राजीव बंसल : मैंने इंडियन बैंक में निवेश किया है। इसे होल्ड करना अच्छा रहेगा या नहीं?
कमलेश : किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले उसके नतीजों का आकलन करने के साथ ही उसका सही मूल्यांकन कैसे पता करें?
गणपत लाल : आईटी बीज में अब निवेश का सही समय है या और इंतजार करना चाहिए?
निफ्टी फार्मा इंडेक्स में मुझे कोई दिक्कत नहीं लग रही है। ये सेक्टर लंबे कंसोलिडेशन से निकल कर आ रहा है और करेक्शन भी अब खत्म हो चुका है। इसमें अब निचले स्तरों पर खरीदारी का अच्छा मौका है। ये इंडेक्स इस समय शिखर पर पहुँच चुका है, इसलिए यहाँ पर इसमें बिकवाली या कूलऑफ आ सकता है।
मेरा मानना है कि बाजार में काफी गर्मी बढ़ गयी थी और उसे हल्का होने के लिए एक बहाना चाहिए था। बाजार में ये करेक्शन काफी समय से अटका हुआ था, मेरे हिसाब से अब बाजार हल्का हो रहा है। इसके अलावा मुझे कोई चिंता की बात नजर नहीं आ रही है।
हमारे यहाँ आईटी इंडेक्स अब इंतजार करो और देखो वाले दायरे में आ गया है। भारत की आईटी कंपनियों को अमेरिकी बैंकिंग संकट गहराने से परेशानी हो सकती है। वहाँ कंपनियों की आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं।
कच्चा तेल में जो चाल बनी है उससे दिक्कत बढ़ सकती है और इसकी वजह ये है कि चीन अपने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए काफी तेजी से प्रयास कर रहा है। इसकी वजह से तेल की माँग में अचानक से तेजी आ सकती है और तेल के दाम वापस 90 डॉलर की तरफ जा सकते हैं।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था के जीडीपी के आँकड़े अगर अनुमान के मुताबिक नहीं आते तो जैसा हमारा अंदाज था डॉलर इंडेक्स 102 के ऊपर नहीं जाता। लेकिन ये ऊपर जा रहा है, तो इसके 200 डीएमए का रीटेस्ट होने की आशंका बढ़ गयी है और अब ये 104 से 105 के स्तर तक भी जा सकता है। इसका ट्रेंड दुनिया के अन्य प्रमुख देशों की मुद्राओं के मुकाबले बदला नहीं है और नीचे का है।