शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gland Pharma Share Latest News : Stock में Long Term के लिए निवेश करें

अभय कुमार त्रिपाठी : फार्मा सेक्‍टर पर आपका क्‍या नजरिया है? क्‍या आपको लगता है कि ग्‍लैंड फार्मा का बॉटम अब बन चुका है और एक से दो साल के नजरिये से क्‍या इन स्‍तरों पर थोड़ा-थोड़ा पैसा लगा सकते हैं?

Expert Shomesh Kumar : फार्मा सेक्‍टर में दो साल का करेक्‍शन खत्‍म हो चुका है और अब यहाँ से सेक्‍टर नयी उड़ान भरेगा। फार्मा सेक्‍टर में आपको ऐसे स्‍टॉक चुनने चाहिए जिनमें यूएसएफडीए का दखल कम हो। दूसरी बात आपको ये ध्‍यान रखनी चाहिए कि फार्मा बहुत आक्रामक सेक्‍टर नहीं है कुछ लार्ज कैप स्‍टॉक को छोड़कर इसमें ट्रेडिंग का नजरिया नहीं बनता है। ये दो साल के लंबे कंसोलिडेशन और करेक्‍शन से निकला और यह निवेश का सेक्‍टर है। इसलिए आप रणनीति बनाकर इसमें पैसे लगाएँगे तो फार्मा में आपको अच्‍छा मुनाफा मिलेगा। मुझे लगता है कि इसमें अभी काफी चाल देखने को मिलेगी और इसका ऑल टाइम हाई आने के बाद नयी रैली भी आ सकती है क्‍योंकि भारत में इस सेक्‍टर में काफी दम नजर आ रहा है।

(शेयर मंथन, 19 जून 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!