शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार 27 जुलाई : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने यह माना है कि उत्तराखंड की सीमा में चीनी सैनिक घुस आये थे।

सामाजिक कार्यकर्ता बेजवाडा विल्सन (Bezwada Wilson) और कर्नाटक संगीत के गायक टी. एम. कृष्णा (T.M. Krishna) को चार अन्य लोगों के साथ साल 2016 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) के लिए चुना गया है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी जीत कर हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किसी बड़े दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गयी हैं।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हुए चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े करते हुए स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आये हैं।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में गौरक्षा के नाम पर दो महिलाओं की पिटाई के मामले पर आज राज्य सभा (Rajya Sabha) में जम कर हंगामा हुआ।
सीरिया (Syria) के शहर कमिशली में एक बड़े बम धमाके में 40 लोग मारे गये हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं। धमाके की जिम्मेदारी आईएसआईएस (ISIS) ने ली है।
भारत ने अमेरिका के साथ पनडुब्बी का पता लगाने में माहिर पी-8 आई (P-8I) विमान खरीदने का सौदा किया है।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के दो विधायकों ने मायावती (Mayawati) के खिलाफ कई आरोप लगाये हैं।
नरसिंह यादव (Narsingh Yadav) के दूसरे डोप टेस्ट में भी असफल पाये जाने के कारण रियो ओलंपिक (Rio Olympics) में उनके भाग लेने की संभावनाएँ धूमिल हो गयी हैं।
हिरन शिकार मामले में मुख्य गवाह ने मीडिया के सामने फिर कहा है कि बरी हो चुके सलमान खान (Salman Khan) ने ही हिरन को मारा था। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख