शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,841 पर, सेंसेक्स (Sensex) 118 अंक ऊपर

अप्रैल वायदा सीरीज (F&O) के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) रिकॉर्ड उच्चतम स्तरों पर पहुँच गये।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 118 अंक यानी 0.52% की मजबूती के साथ 22,877 पर रहा। निफ्टी 25 अंक यानी 0.37% की बढ़त के साथ 6,841 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.12% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.22% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मजबूती जारी रहा, लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती घटती चली गयी। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटे में एक बार फिर बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 22,913 और निफ्टी 6,862 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.49% की मजबूती रही। बैंकिंग में 1.12%, हेल्थकेयर में 0.44%, एफएमसीजी में 0.41%, धातु में 0.22%, टीईसीके में 0.15%, ऑटो में 0.13% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.28% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.88%, पावर में 0.53%, तेल-गैस में 0.33% और आईटी में 0.02% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख