शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक गिरा

भारतीय शेयर बाजार में आज रिकार्ड गिरावट दर्ज हुई है।

चीन में जारी आर्थिक मंदी, वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में जारी गिरावट का दबाव और रुपये का डॉलर के मुकाबले और कमजोर होनें से घबराये शेयर बाजार ने आज ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की। शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 531 अंक यानी 3.12% की भारी गिरावट के साथ 16,460 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं आज सुबह से सारे एशियाई बाजारों में भी गिरावट बनी हुई थी। आज चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) 297 अंक या 8.49% गिर कर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर जारी गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 636 अंक या 2.32% गिर कर 26,730.4 पर खुला और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 244 अंक या 3% गिर कर 8,056 के स्तर पर खुला। पूरे दिन के कारोबार में दोनों सूचकांकों में गिरावट बनी रही। सेंसेक्स ने आज 25,625 और निफ्टी ने 7,769 के निचले स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 1625 अंक या 5.94% की ऐतिहासिक गिरावट के साथ 25,742 पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी भी 491 अंक या 5.92% की गिरावट के साथ 7,803 के स्तर पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 7.68% की गिरावट दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 8.81% नीचे गिरा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 8.77% की गिरावट दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 10.61% नीचे गिरा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में रहे। रियल्टी (-10.93%), तेल-गैस (-9.20%), पावर (-8.12%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-7.23%), ऑटो (-7.19%), मेटल (-7.18%), कैपिटल गुड्स (-7.09%). बैकिंग (-6.99%), हेल्थकेयर (-6.75%), टीईसीके (-5.23%), एफएमसीजी (-4.54%), आईटी (-4.97%) में भी गिरावट दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"