शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैंग सेंग (Hang Seng) 1.19% चढ़ा , निक्केई (Nikkei) 1.04% ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही हैं। चीन के अलावा बाकी सभी सूचकांक हरे निशान पर चल रहे है।

जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) सुबह करीब 8.25 बजे 1.04% की बढ़त दिखा है। शनिवार को जारी हुए अप्रैल इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़ों के बाद आज दुनिया की नजर चीनी बाजारों पर रहेगी। चीन में अप्रैल का इंडस्ट्रियल आउटपुट मार्च के 6.8% की तुलना में 6% रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी इस समय लगभग 0.20% की गिरावट पर चल रहा है। हालाँकि हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.19% की तेजी है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.10% हल्की बढ़त के साथ हरे निशान है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) बेहद मामूली बढ़त के साथ चल रहा है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% ऊपर है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन