शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैंग-सेंग (Hang Seng) 0.68% चढ़ा, शंघाई (Shanghai) 0.31% गिरा

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

चीन और ताइवान के बाजार लाल निशान पर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दिसंबर में दरों में वृद्धि का संकेत दिया है। जिसका असर बाजार पर देखा जा सकता है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.35 बजे जापान के निक्केई (Nikkei) 10.96 अंक या 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 16,785.20 पर आ गया है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) लगभग 0.31% नीचे चल रहा है। कल की गिरावट के बाद हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 156.15 अंक या 0.68% चढ़ कर 23,187.45 के स्तर पर आ गया है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) लगभग 0.16% ऊपर है। द. कोरिया का कॉस्पी कंपोजिट (KOSPI Composite) 0.43% की मजबूती दिखा रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.68% की कमजोरी के साथ 9,159.13 पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन