शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने कंटेनर कॉर्पोरेशन के शेयर को 1,350-1,360 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1,430-1,450 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,310 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 04 नवंबग 2016 को कंटेनर कॉर्पेरेशन का शेयर 1,382.75 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 1,382.75 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 02 अगस्त 2016 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,540 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1,367.29 रुपये पर चल रहा। छोटे-मंझोले शेयरों में कमजोरी के बावजूद यह शेयर सकारात्मक कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कंपनी ने उल्टा सिर और कंधे का गठन किया है। जिसके आधार पर ब्रोकिंग फर्म का अनुमान है कि निकट भविष्य में कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ सकती है और यह अपने लक्ष्य को छु सकता है, लिहाजा ब्रोकिंग फर्म ने इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन