शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेल्थकेयर शेयरों पर दबाव से अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट

गुरुवार को हेल्थकेयर शेयरों पर दबाव रहा, जिसका नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा।

कल निवेशकों ने इस सेक्टर में मुनाफावसूली की, जो इस साल बाकी सेक्टरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 15.55 अंक (0.07%) की मामूली गिरावट के साथ 20,934.55 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 5,900.76 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.88 अंक (0.16%) की गिरावट आयी और यह 2,381.38 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 660 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 696 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.23% की कमी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 17 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन