शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमिंस इंडिया (Cummins India) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने कमिंस इंडिया (Cummins India) के लिए 870-880 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 920-30 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 845 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 17 मार्च को कमिंस इंडिया का शेयर 230.40 रुपये पर बंद हुआ। 26 मई 2016 को यह शेयर 746.15 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 09 सितंबर 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 947 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 860.18 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि एक तेज वृद्धि के बाद यह तेजी से गिरा और ठहराव के साथ 750 के स्तर के पास एक लिवाली धुरी तैयार की। यह गति आने के संकेत के साथ दोबारा ठहराव के चरण में है। एसएमसी ने अच्छे रिटर्न के लिए निकट भविष्य में गिरावट आने पर इसे खरीदने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन