शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) ने शुरू किये कच्चे तेल में ऑप्शंस

एमसीएक्स (MCX) ने मंगलवार से कच्चे तेल में ऑप्शंस सुविधा शुरू की है।

एमसीएक्स को सेबी से क्रूड, चांदी, तांबा और जिंक में ऑप्शंस की इजाजत मिली थी, जिसमें से कच्चे तेल में ऑप्शंस कल शुरू किये गये। वहीं चांदी, तांबा और जिंक में भी इसी महीने ऑप्शंस शुरू हो जायेंगे। एमसीएक्स पर कच्चे तेल के ऑप्शंस में कल शाम 05:30 बजे तक 101.67 करोड़ रुपये के मूल्य के साथ 2,058 लॉट की कारोबार मात्रा दर्ज की गयी। एक्सचेंज ने वर्तमान में कच्चे तेल के जून और जुलाई 2018 ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट पेश किये हैं।
बीएसई में 784.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 786.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह सत्र के मध्य में 793.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 3 बजे के एमसीएक्स के शेयरों में 4.60 रुपये या 0.59% की वृद्धि के साथ 788.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन