शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएसई (NSE) पर 124 शेयरों ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

आज सुबह से बाजार दबाव में है, जिसके कारण सेंसेक्स 38,000 के नीचे पहुँच गया है।

करीब 12.35 बजे सेंसेक्स 278.37 अंक या 0.73% की कमजोरी के साथ 37,998.26 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 76.85 अंक या 0.67% की कमजोरी के साथ 11,421.05 पर है। इस बीच एनएसई (NSE) पर 124 शेयर ऐसे हैं, जो 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिर गये।
एनएसई पर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरने वालों में अमारा राजा (Amara Raja), द अनूप इजीनियरिंग (The Anup Engineering), बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries), कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) और कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) शामिल हैं।
इसके अलावा डीबी रियल्टी (D B Realty), एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries), इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), लिबर्टी शूज (Liberty Shoes) और टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) ने भी अपना 52 हफ्तों का निचला स्तर छू लिया है।
वहीं बीएसई 200 (BSE 200) के भी कई शेयर 52 हफ्तों के निचले भाव तक गिरे हैं। इनमें अमारा राजा, बॉश, कैडिला हेल्थकेयर, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडियाबुल्स वेंचर्स, आईडीबीआई, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस इन्फ्रा और श्रीराम सिटी यूनियन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

Comments  

राकेश कुमार सिंह
# राकेश कुमार सिंह 2019-05-08 15:02
कब तक शेयर मार्केट इसी तरह गिरता रहेगा

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन