शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हुआवेई विवाद से तकनीक शेयरों में आयी गिरावट के कारण फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तकनीक शेयरों में आयी गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार में बिकवाली देखने को मिली।

दरअसल चीन की दिग्गज कंपनी हुआवेई को लेकर हुए विवाद का तकनीक शेयरों नकरात्मक असर पड़ा।
गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा हुआवेई को ब्लैकलिस्ट किये जाने के बाद गूगल ने भी हुआवेई के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए इसके साथ अपना व्यापार स्थगित कर दिया है। गूगल ने हुआवेई के लिए जारी किया गया एंड्रायड लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। यानी अब गूगल हुआवेई को अपने हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और तकनीकी सेवाएँ नहीं देगी। साथ ही गूगल से हुआवेई को एंड्रायड अपडेट भी नहीं मिलेगा।
बता दें कि अमेरिका ने हुआवेई को दुनियाभर में ब्लैकलिस्ट किये जाने की माँग की है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 84.1 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 25,679.90 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 113.91 अंक या 1.46% कमजोरी के साथ 7,702.38 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.3 अंक या 0.67% की कमजोरी के साथ 2,840.23 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.33% की गिरावट के साथ 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन