शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हुआवेई पर अस्थायी रूप से पाबंदी हटने से अमेरिकी बाजार ने की वापसी

सोमवार को आयी भारी गिरावट के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार ने नुकसान की भरपायी की।

अमेरिका ने चीन की तकनीक कंपनी हुआवेई पर से अस्थायी तौर पाबंदी हटा दी हैं, जिससे देश के शेयर बाजार में कल निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की। गौरतलब है कि चीन के साथ चल रहे व्यापार तनाव के बीच अमेरिका ने हुआवेई को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था। मगर अब हुआवेई को 19 अगस्त तक अमेरिकी वस्तुएँ खरीदने की रियायत दे दी गयी है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 197.43 अंक या 0.77% की बढ़ोतरी के साथ 7,785.72 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 83.34 अंक या 1.08% वृद्धि के साथ 7,785.72 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 24.13 अंक या 0.85% की मजबूती के साथ 2,864.36 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 72.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन