शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हुआवेई के ऊपर से पाबंदी हटने से एशियाई बाजारों में मजबूती

अमेरिका द्वारा चीन की तकनीक कंपनी हुआवेई पर से अस्थायी तौर पाबंदी हटाने के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।

हुआवेई को अस्थायी तौर पर 19 अगस्त तक अमेरिकी वस्तुएँ खरीदने की मौहलत दी गयी। इससे कल अमेरिकी बाजार में भी मजबूती देखने को मिली।
हालाँकि जानकारों का मानना है कि हुआवेई से सीमित समय के लिए हटायी गयी पाबंदी से अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव में कोई कमी नहीं आयी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.37 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 71.60 अंक या 0.34% की बढ़ोतरी के साथ 21,344.05 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 38.93 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 27,696.17 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.25% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.16% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की कमजोरी है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.12% की वृद्धि दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन