शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में गिरावट

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण बुधवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

आईटी को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में कमजोरी है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 6 पैसे की कमजोरी के साथ 71.07 पर खुला है।
गौरतलब है कि अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की जाँच का आह्वान किया है, जिसका अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा। ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन से कहा था कि अमेरिका उसकी मदद इस शर्त पर करेगा कि वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के खिलाफ जाँच करे। हालाँकि राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के मामले में यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया था।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 39,097.14 के पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 39,087.20 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 270.87 अंकों या 0.69% की गिरावट के साथ 38,826.27 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,588.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,564.85 पर खुल कर 74.45 अंकों या 0.64% की कमजोरी के साथ 11,513.75 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.71% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.96% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.66% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 12 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 07 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख