शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नया शिखर छूने के बाद फिसला एनएसई निफ्टी (NSE Nifty)

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाने के बाद भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक आखिरकार लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज के कारोबार में ऊपर की ओर 48,558.34 तक गया। लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने के कारण यह आखिरकार 80.74 अंकों या 0.17% की हल्की कमजोरी के साथ 48,093.32 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 11 शेयर हरे निशान में, जबकि 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में आज 3.75% की तेजी रही, दूसरी ओर टाइटन (Titan) में 2.03% की गिरावट दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 14,146.25 के मुकाबले गुरुवार को निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 14,256.25 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार निफ्टी आज 8.90 अंकों या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 14,137.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 27 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!